हापुड़, अप्रैल 2 -- शमशाद रोड स्थित हेरिटेज पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा एक से आठ तक के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन से प्राप्त सफलता का जश्न मनाया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड के पूर्व सभासद प्रत्याशी समीर सैफी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है।विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने भी छात्रों की उपलब्धियों की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। सभी ने बच्चों की सफलता पर खुशी जाहिर की और उनके उज्...