गढ़वा, मार्च 23 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सोनपुरवा स्थित ब्राइट फ्यूचर स्कूल में सोमवार को शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी सह परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गोष्ठी के बाद वार्षिक परीक्षाफल का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलित कर किया गया। उपस्थित अभिभावकों को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि वर्ष भर का मेहनत का जो फल होता है उसका बेसब्री से इंतजार रहता है। मेहनत का सचमुच कोई विकल्प नहीं होता है। मेहनत ही हमें पहचान देता है और मुकाम तक पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि बच्चे जो कुछ भी उपलब्धि हासिल करते हैं वह उपलब्धि केवल बच्चों की नहीं बल्कि अभिभावक का सहयोग और शिक्षकों का मार्गदर्शन दोनों का प्रतिफल है। निदेशक ने अभिभावकों के सहयोग और विद्यालय के प्रति विश्वास की सराहना करते हुए कहा कि आपका विश्वास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.