कोडरमा, मार्च 7 -- कोडरमा, वरीय संवाददाताकोडरमा के झुमरीतिलैया में व्यवसायी राजेश मोदी के घर जन्मी श्रुति मोदी को यूपीएससी में 569वां रैंक मिला है। झुमरीतिलैया निवासी व्यवसायी राजेश मोदी श्रुति के मामा है। हिन्दुस्तान से खास बातचीत के दौरान श्रुति मोदी ने परिणाम के बाद कहा कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाता यह आज साबित हो गया है। उनकी इस इस सफलता से पूरा परिवार खुश है। श्रुति मोदी पहले से नई दिल्ली में भारतीय स्टेट बैंक में बतौर क्लर्क पदस्थापित हैं। उनका यह पांचवां प्रयास था। श्रुति ने बताया कि उनका जन्म झुमरीतिलैया में वर्ष 1999 में हुआ था। उनकी स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई। वर्ष 2017 में उन्होंने 10वीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास की। इसके बाद इंटर भी कॉमर्स से किया। दिल्ली स्थित श्रीराम कॉलेज से एकाउंटिंग में स्नातक करने के बाद यूपीएससी की...