बांदा, अप्रैल 7 -- बबेरू। कस्बे के सुकदेव सिंह लवकुश महाविद्यालय मे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व संवाद संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि ने कहा भारत देश आस्था का केन्द्र है, सोमनाथ के साथ-साथ पूरे बुंदेलखण्ड जगह-जगह शिव मंदिर हैं। मुख्य अतिथि एएसपी शिवराज, विशिष्ट अतिथि सौरभ सिंह व नरैनी सीओ कृष्ण कुमार त्रिपाठी पूर्व विधायक चन्द्र पाल कुशवाहा चेयरमैन डॉ. विवेकानन्द ने शुभारंभ किया। छात्रा अनामिका शशि पूजा अर्चना पटेल ने सरस्वती वन्दना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। एएसपी ने छात्राओं से कहा परिवार को एक साथ जोड़कर चले और मेहनत कर आगे बढ़ें। अपने माता पिता का नाम रोशन करें मोबाइल से दूरी बनाने की बात कही। नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकानन्द गुप्ता, प्राचार्य डॉ. बृजेश कुमार गुप्ता रामनरेश मिश्रा आदि रहे। संचालन अभिषेक द्विवेदी ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.