संवादताता, जुलाई 20 -- UP News: यूपी के हमीरपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां 12वीं में 97 फीसदी अंक लाने वाली छात्रा ने शनिवार रात नीट यूजी में फेल होने पर जहर खाकर जान दे दी। छात्रा पिछले दो साल से राजस्थान के कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। एक बार फिर असफल होने पर छात्रा पूरी तरह से टूट गई थी। शनिवार रात उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। देर रात उसे सीएचसी से मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया। वहां उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद रविवार शाम को जब शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। नगर के उरई बस स्टैंड दीवानपुरा के रहने वाले महेंद्र पाल कमला बाई शिक्षण संस्थान में प्राइवेट शिक्षक हैं। उनकी पत्नी गीता देवी की कोरोना से मौत हो गई थी। पिता महेंद्र पाल ने बताया कि सबसे बड़ी बेटी श्रुति को डॉक्टर बनाने का सपना संजोया था। दो ...