मेहनती और गंभीर स्वभाव का था लड़का; प्रतीक यादव के निधन पर बोले अखिलेश यादव
लखनऊ, मई 13 -- समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह 38 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब छह बजे प्रतीक यादव को लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अभी तक मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण सामने आएगा। प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। उधर, अखिलेश यादव परिवार के अन्य सदस्यों के संग केजीएमयू के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, 'एक बहुत अच्छा लड़का, जो अपनी मेहनत से जीवन में कुछ बड़ा करना चाहता था, वह आज हमारे बीच नहीं है। यह हम सभी के लिए बेहद दुखद और भावुक क्षण है। स्वाभाविक है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.