सिमडेगा, मई 2 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। मजदूर दिवस के मौके पर काटूकोना पल्ली में आदिवासी सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा उपस्थित थे। कार्यक्रम में कुल 15 टीमों ने भाग लेकर अपनी पारंपरिक आदिवासी संस्कृति, वेशभूषा और नृत्य कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में तीर्रा सीटूटोली ने प्रथम, कसदोहर खास ने द्वितीय और कसईदोहर बरटोली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीमों को विधायक ने बर्तन देकर सम्मानित किया। जबकि अन्य सभी टीमों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में छोटे डेग प्रदान किए। विधायक भूषण बाड़ा ने मजदूर दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन मेहनतकश लोगों के सम्मान का प्रतीक है। साथ ही यह हमारी समृद्ध आदिवासी संस्कृति को सहेजने और आगे बढ़ाने क...