हल्द्वानी, मार्च 8 -- हल्द्वानी। अखिल भारतीय किसान महासभा बागजाला कमेटी ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर धरना स्थल के सामने एक कार्यक्रम आयोजित किया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ. उर्मिला रैस्वाल ने कहा कि यहां औपचारिक उत्सव नहीं, बल्कि मेहनतकश महिलाओं के ऐतिहासिक संघर्ष की परंपरा को याद करने के लिए लोग एकत्र हुए हैं। मीना भट्ट ने कहा कि आज कॉर्पोरेट और सरकारें महिला दिवस को फूलों और विज्ञापनों तक सीमित कर रही हैं, जबकि इसकी जड़ें मजदूर आंदोलनों में रही हैं। हेमा आर्य ने 1908 के महिला मजदूर आंदोलन का उल्लेख करते हुए बताया कि उस समय महिलाओं ने रोटी, मानवीय कार्य घंटे और राजनीतिक अधिकारों की मांग को लेकर संघर्ष किया था। विमला देवी ने कहा कि निजी संपत्ति की व्यवस्था के साथ ही महिलाओं के शोषण की शुरुआत हुई। नीलम आर्य ने घ...