लखनऊ, अक्टूबर 17 -- -कहीं अगरबत्ती निर्माण, कहीं होमस्टे तो कहीं ई-रिक्शा और हस्तशिल्प से संवर रही जिंदगी -पर्यटन से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही मजबूती लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता नवरात्र में जब देशभर में देवी शक्ति की आराधना हो रही है, तब उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में महिलाएं अपने हुनर, मेहनत और हौसले से आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रही हैं। कोई अगरबत्ती बनाकर ग्रामीण महिलाओं को रोजगार दे रही है, तो कोई अपने घर को होमस्टे में बदलकर पर्यटन से जुड़ रही है। कहीं महिलाएं ई-रिक्शा चलाकर पर्यटकों को शहर की सैर करा रही हैं, तो कहीं पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों के जरिए अपनी पहचान बना रही हैं। इन महिलाओं को प्रशिक्षण मिलने पर न केवल आर्थिक स्थिति बदल सकती हैं, बल्कि अर्थव्यवस्था और पर्यटन को नई दिशा...