समस्तीपुर, मई 17 -- पूसा। सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि लक्ष्य हासिल करने के लिए मेहनत, धैर्य और अनुशासन एक सशक्त माध्यम है। इसमें अनुशासन सबसे अहम कड़ी है। यह शिविर एनसीसी कैडेटों को देशभक्ति के साथ टीम भावना, ज्ञान व ऊर्जा का संचार करेगा। जो भविष्य में देश के प्रति समर्पण व लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा। वे रविवार को पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बिरौली में एनसीसी के 12 बिहार बटालियन के तत्वाधान में आयोजित 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दौरान रविवार को कैडेटों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि पीएम के विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में युवा पीढ़ी की भूमिका अहम है। सरकार लगातार प्रयास कर रही है। जरूरत है युवा पीढ़ी बगैर झुके, बगैर डरे निरंतर देश हित में आगे बढ़कर कार्य करता रहे। मौके पर कैंप कमांडेंट ले.कर्नल साहिल ...