मेहनत, ईमानदारी और निरंतरता से मिलती है सफलता : न्यायमूर्ति सलील
प्रयागराज, मई 23 -- डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की पहल 'बियॉन्ड जजमेंट्स' शृंखला के पांचवें कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को हुआ। इसमें न्यायमूर्ति सलील कुमार राय ने छात्रों के साथ संवाद किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विधि छात्रों को न्यायपालिका के अनुभवी सदस्यों के विचारों और अनुभवों से परिचित कराना है। कुलपति प्रो. उषा टंडन के नेतृत्व में आयोजित इस संवाद में न्यायमूर्ति ने वकालत, न्यायिक जिम्मेदारी और कानूनी पेशे की बदलती चुनौतियों पर विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि कानून केवल अधिनियमों और नजीरों तक सीमित नहीं है, बल्कि स्पष्टता, व्यावहारिक समझ और प्रभावी प्रस्तुति भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने ने प्रथम पीढ़ी के वकीलों की चुनौतियों पर कहा कि सफलता परिवारिक पृष्ठभूमि नहीं, बल्कि मेहनत, ईमानदारी और निरंतरता से मिलती है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.