हजारीबाग, अप्रैल 5 -- हजारीबाग ,नगर प्रतिनधि। शहर स्थित पैराडाइज रिसार्ट में मेहता विकास मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता मेहता विकास मंच के जिला अध्यक्ष नागेश्वर प्रसाद मेहता जबकि संचालन सलाहकार समिति के सदस्य ओमप्रकाश मेहता ने किया। बैठक में मुख्य रूप से संरक्षक मंडली के मुख्य संरक्षक पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता, संरक्षक जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, संरक्षक वरिष्ठ नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता, प्रदीप प्रसाद मेहता पूर्व प्रमुख राम लखन मेहता कृष्ण कुमार आदि शामिल थे। बैठक में मुख्य रूप से कई एजेंडे जैसे संगठन की मजबूती पर विचार विमर्श सदस्यता अभियान चलाए जाने पर विचार विमर्श कोष संग्रह हजारीबाग शहर में छात्रावास की व्यवस्था समेत समाज में सामाजिक कुरीतियों पर मुख्य रूप से विचार विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करत...