एटा, मई 5 -- प्रमुख मेहता पार्क की बदहाली को लेकर आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार ने बीते दिनों प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेते हुए नगर पालिका ने मेहता पार्क में जीर्णोद्धार और निर्माण कार्य तेजी से शुरू करा दिया है। पालिकाध्यक्ष ने भरोसा दिलाया है कि एक माह के अंदर पार्क का कायाकल्प कर उसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। शहरवासियों को बेहतर मनोरंजन, स्वास्थ्य एवं पार्क संबंधी सुविधाएं देने के लिए पालिका मेहता पार्क, सुनहरी नगर पार्क और शहीद पार्क में ओपन जिम स्थापित करा रही है। तीनों ही पार्कों में शारीरिक व्यायाम के लिए आधुनिक मैनुअल उपकरण लगाए जा रहे है, जिससे स्थानीय लोगों को जिम जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और लोग खुली हवा में कसरत कर सकेंगे।ओपन यह भी पढ़ें- 98 लाख की स्वीकृति के बावजूद अधूरा है पार्क जिम की स्थापना के लिए ...