मेहताब सिनेमा के पास बुजुर्ग के शव नहीं हो सकी पहचान
मेरठ, मई 14 -- रेलवे रोड थाना क्षेत्र के मेहताब सिनेमा तिराहे के पास सड़क किनारे मिले 65 वषीय बुजुर्ग के शव की बुधवार को भी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर मेडिकल मोर्चरी पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई है। रेलवे रोड थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि बीते मंगलवार सुबह तड़के मेहताब सिनेमा के पास एक अज्ञात मिलने की सूचना मिली थी,मौके पर पहुंची पुलिस ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली, पुलिस ने आसपास के लोगो की शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक बुजुर्ग के शव के पहचान नहीं हो सकी, स्थानीय लोगो ने बताया कि मृतक पिन्नी चुगने का काम करता था। यह भी पढ़ें- नवाबगंज में हाईवे किनारे मिला अधेड़ का शव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.