शामली, जून 27 -- कैराना। पुलिस मुठभेड़ में मारा गया मेहताब बेचैन बहुत ही कुख्यात व दुर्दान्त अपराधी माना जाता था। करीब 25 साल पहले मेहताब बेचैन ने 10 साल की उम्र में पहली बार मासूम बच्चे की हत्या की थी। उस समय मोहल्ला शेखबद्दा निवासी रहीसुद्दीन पहलवान के 12 वर्षीय बेटे आरिफ की जगनपुर रोड स्थित भगत की कोठी के पास एक ट्यूबवेल पर हत्या की गई थी। मृतक मासूम बच्चे के बीमार पिता रहीसुद्दीन पहलवान ने बताया कि उस दिन उसका बेटा आरिफ स्कूल से घर आया था और मेहताब बेचैन सहित अन्य दो बच्चे उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। आरोपियों ने उसके बेटे की उसी के ही जारबंद से गले में फांसी लगाकर हत्या कर दी थी। रातभर उन्होंने अपने बेटे की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका था। अगले दिन उनको पुलिस के द्वारा सूचना मिली कि उनके बेटे की फांसी देकर हत्या की ...