मेहंदी श्याम नाम की कार्यक्रम में महिलाओं ने लिया हिस्सा
देहरादून, फरवरी 27 -- सेलाकुई। श्री खाटू श्याम धाम सेलाकुई में चल रहे फाल्गुन मेले के तीसरे दिन शुक्रवार को मेहंदी श्याम नाम की कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं ने एक-दूसरे को मेहंदी लगाई और भजन-कीर्तन गाकर बाबा श्याम का गुणगान किया। आयोजन स्थल पर पूरे दिन भक्तिमय माहौल रहा। कार्यक्रम में जेसिका अग्रवाल, ममता ठाकुर, शगुन श्रीवास्तव, स्नेहलता सेमवाल, सुनीता, कविता, प्रियंका, नीलाक्षी व नैना आदि महिलाओं ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.