नई दिल्ली, मई 30 -- दादी नानी बरसों से अपने बालों पर मेहंदी लगा रही हैं। इसके पीछे सिर्फ फैशन ही नहीं बल्कि कई वैज्ञानिक और हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं। मेहंदी बालों के लिए एक बेहतरीन नेचुरल कंडीशनर का काम करती है। यह बालों की बाहरी परत को सील करती है, जिससे बाल चमकदार, मुलायम और घने नजर आते हैं। केमिकल कंडीशनर की तुलना में यह बालों को बिना किसी नुकसान के सिल्की बनाने में मदद कर सकती है। मेहंदी से बालों को खूबसूरत नारंगी-लाल या कत्थई रंग मिलता है इसलिए कुछ लोग इसका इस्तेमल सफेद बालों को छुपाने के लिए करते हैं। मेहंदी की तासीर ठंडी होती है। इसलिए इसे सिर पर लगाने से स्कैल्प को ठंडक मिलती है,कुछ लोगों का मानना है कि इसे लगाने से सिरदर्द में राहत मिलती है। यही वजह है कि लोग अक्सर इसे गर्मियों के मौसम में लगाना ज्यादा पसंद करते हैं। अगर आप मेहंदी ...