भागलपुर, मार्च 14 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि विक्रमशिला महोत्सव के पूर्व विभिन्न सरकारी विद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों को महोत्सव के मंच से सम्मानित व पुरस्कृत किया जायेगा।प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अमित राज ने बताया कि विद्यार्थियों के बीच मेहंदी, चित्रकला, निबंध, वाद-विवाद, नृत्य एवं गायन जैसी कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में नन्ही प्रिया, खुशी कुमारी और कशिश कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जूनियर वर्ग में अनुश्री, सग्गु कुमारी और लुसी भारती ने प्रथम स्थान हासिल किया। चित्रकला प्रतियोगिता में वर्षा कुमारी ने प्रथम, प्रिंस कुमार ने द्वितीय और अनुपमा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं निबं...