मेहंदी में तनु विजेता तो अनुष्का यादव बनीं उपविजेता
कानपुर, अगस्त 17 -- कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के शिक्षा विभाग में सोमवार को 'तीजोत्सव: लोक परंपराओं के रंग, शिक्षा और संस्कृति के संग' के तहत मेहंदी, रंगोली एवं कलश-सज्जा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. तनुजा भट्ट ने कहा कि विभाग के छात्रों को नवाचारों के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के लिए निरंतर ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं। कलश-सज्जा में शंभावी व हिमांशु पाल प्रथम, प्रतीक्षा व सृष्टि-प्रेरणा द्वितीय स्थान पर रहे। मेहंदी प्रतियोगिता में तनु ने प्रथम, अनुष्का यादव ने द्वितीय तथा प्रियांशी सोनकर व शांभवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में सरस्वती, लक्ष्मी, शिखा सिंह व वंशिता का समूह विजेता रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.