मेहंदी प्रतियोगिता में स्नेहा अव्वल, एनएसएस शिविर में डिजिटल जागरूकता पर जोर
हरिद्वार, मार्च 17 -- गुरुकुल कांगड़ी विवि के कन्या गुरुकुल परिसर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-2 के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन मेहंदी प्रतियोगिता हुई। स्नेहा चौधरी ने पहला स्थान हासिल किया। सोनम और अंजुम संयुक्त रूप से द्वितीय एवं शगुन तृतीय रहीं। समूह गायन में लक्ष्मी, काजल और स्तुति की टीम प्रथम रही। एकल गायन में अनुष्का ने पहला स्थान पाया। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संगीता मदान ने साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल जागरूकता पर जोर दिया। जिला समन्वयक डॉ. एसपी सिंह ने एनएसएस का इतिहास, उद्देश्य और महत्व बताया। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से आई प्राची आनंद और महिमा नटसन ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से डिजिटल सुरक्षा का संदेश दिया। इस दौरान राहुल प्रकाश, राजेश कुमार, रितिका भारती मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.