रुडकी, अप्रैल 11 -- रुड़की, संवाददाता। कन्हैयालाल डीएवी डिग्री कॉलेज में शनिवार को छात्राओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, दुल्हन ही दहेज है, स्वच्छ भारत और जल ही जीवन जैसे सामाजिक संदेशों पर आधारित आकर्षक मेहंदी डिजाइन कर रंगोली तैयार कीं। मेहंदी प्रतियोगिता में साजिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आशा और वैष्णवी ने द्वितीय तथा सलोनी और रिया ने तृतीय स्थान हासिल किया। दूसरी ओर रंगोली प्रतियोगिता में रूपाक्षी, निकिता, मानसी और दीक्षा की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। उदीसा, वैष्णवी, तमन्ना और प्रिया की टीम दूसरे तथा रिया, प्रांजल, सलोनी और भावना की टीम तीसरे स्थान पर रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.