चंदौली, दिसम्बर 13 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। कौशल विकास और रचनात्मक गतिविधियों के लिए शुक्रवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबंद्ध मां खण्डवारी पीजी कालेज चहनियां में मेहंदी प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मनमोहक मेहंदी डिज़ाइन प्रस्तुत किये। प्रतियोगिता में दीक्षा मिश्रा बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहले स्थान पर रहीं। वहीं प्रतियोगिता में श्वेता विश्वकर्मा को दूसरा और काजल सिंघल को तीसरा स्थान मिला। वहीं कुसुम लता चौहान, चंदा खुशबाला विश्वकर्मा और अमृता कुमारी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को मेडल, विजेता पट्टिका एवं प्रमाण पत्र, जबकि सांत्वना पुरस्कार प्राप्त छात्राओं को प्रम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.