बेगुसराय, दिसम्बर 12 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जीडी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा और सामाजिक जिम्मेदारी के सुंदर मेल के रूप में यादगार बन गया। स्वयंसेवकों को सेवा, अनुशासन व टीम वर्क का महत्व बताया गया। यूनिट एक की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सहर अफ़रोज़ ने बताया कि मेहंदी प्रतियोगिता के दौरान कला और परंपरा का सुंदर संगम प्रस्तुत किया गया। छात्राओं ने अपने हाथों पर बारीक डिजाइनों और आकर्षक पैटर्न से न सिर्फ अपनी कला दिखाई, बल्कि सांस्कृतिक सौंदर्य को जीवंत कर दिया। इसके बाद आयोजित फर्स्ट एड बॉक्स निर्माण गतिविधि ने शिविर को एक नई दिशा दी। स्वयंसेवकों ने प्राथमिक उपचार के महत्व को समझते हुए आवश्यक सामग्रियों का चयन किया और सुव्यवस्थित फर्स्ट एड बॉक्स तैयार किए। यूनिट द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.