मेहंदी प्रतियोगिता में अनीता ने प्रथम, रश्मि व रिद्धी रही द्वितीय
रुडकी, जून 8 -- रुड़की, संवाददाता। बीएसएम बीएड कॉलेज में सोमवार को मेहंदी प्रतियोगिता में अनीता ने प्रथम, रश्मि और रिद्धी ने द्वितीय तथा सादिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्थान के अध्यक्ष ममतेश कुमार शर्मा और निदेशक रजनीश कुमार शर्मा ने दीप जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि तकनीकी युग में भारतीय संस्कृति को मेहंदी जैसी पारंपरिक कलाओं के माध्यम से विश्व स्तर पर पहचान मिल रही है। ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य करते हैं। निदेशक रजनीश शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां छात्र-छात्राओं के रचनात्मक एवं क्रियात्मक पक्ष के विकास में अहम भूमिका निभाती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.