मेहंदी डोरी की रस्म के साथ उर्स का आगाज
रुडकी, अगस्त 14 -- कलियर, संवाददाता। मेहंदी डोरी की रस्म अदायगी के साथ हजरत मखदूम अलाउद्दीन अहमद साबिर पाक के 758वें सालाना उर्स का आगाज हो गया। शुक्रवार शाम रबीउल अव्वल का चांद दिखाई देने के बाद रात करीब 10 बजे दरगाह साबिर पाक के सज्जादानशीन शाह अली एजाज साबरी कुद्दुसी और शाह यावर एजाज साबरी अकीदतमंदों के साथ दरगाह से अल्लाहु अकबर की सदाओं के बीच अपने कदीमी घर शाह खालिक मियां के यहां पहुंचे। वहां से सज्जादानशीन सिर पर मेहंदी, डोरी की थाल, संदल और प्रसाद लेकर कव्वालियों के साथ दरगाह साबिर पाक पहुंचे। दरगाह में मेहंदी-डोरी और संदल पेश कर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ की गई। यह भी पढ़ें- Roorki News: मेहंदी डोरी की रस्म से पहले कलियर में फ्लैग मार्च यह भी पढ़ें- Roorki News: पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.