सोनभद्र, सितम्बर 29 -- सोनभद्र, संवाददाता। नगवां ब्लॉक के संविलियन विद्यालय चकया में मंगलवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत मेहंदी प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं ने मेहंदी के आकर्षक डिजाइनों से अपनी प्रतिभा दिखाई। वहीं कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की दीपिका सिंह, जेंडर एक्सपर्ट साधना मिश्रा और चाइल्ड हेल्पलाइन की सीमा शर्मा ने महिला एवं बालिका सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना समेत महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के ...