जौनपुर, मई 5 -- जफराबाद (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के नाथूपुर गांव में सोमवार रात एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान गोली चलने से हड़कंप मच गया। इस घटना में एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे हालत नाजुक होने पर वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी बांकेलाल गुप्ता के यहां मंगलवार को बरात आनी थी। सोमवार को घर में मेहंदी की रस्म चल रही थी। इसी दौरान गांव का ही एक मनबढ़ युवक बाइक से पहुंचा और अचानक फायरिंग कर दी। गोली घर के बाहर खड़े बांकेलाल के चाचा 60 वर्षीय प्रेम गुप्ता को लगी।गोली जबड़े में लगी जो गर्दन में पीछे फंस गई। घटना होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। खुशी के माहौल में महिलाओं व बच्चों की चीख-पुकार गूंजने लगी। परिजनों ने आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, ...