रामगढ़, जनवरी 22 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट की ओर से श्री रानी सती दादी मंदिर के भव्य प्रांगण में तीन दिवसीय 15 वां वार्षिक स्थापना महोत्सव बड़े ही श्रद्धा और धूमधाम के साथ गुरुवार को प्रारंभ हुआ। महोत्सव के प्रथम दिन मेहंदी उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें दादी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मेहंदी उत्सव के दौरान भक्तों ने मधुर भजनों की स्वर-लहरियों के बीच नाच-गान करते हुए दादी जी के हाथों में मेहंदी लगाई। दादी को मेहंदी लगाने का सौभाग्य संगीता बुधिया, प्रीति जैन, सुधा अग्रवाल और अनीता अग्रवाल को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर श्री रानी सती महिला मंगल समिति की सदस्यों ने अपने भावपूर्ण और मधुर भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया तथा दादी का गुणगान किया। कार्यक्रम में धनबाद के प्रसिद्ध भजन गायक आयुष शर्मा को विशेष रूप से आमंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.