बदायूं, मार्च 30 -- मोहल्ला संख्या चार सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार के प्रमुख पंडित संजय शर्मा द्वारा बालाजी महाराज मेहंदीपुर से लाई गई पवित्र ज्योति 30 मार्च को नगर के अंबियापुर चौराहे से दरबार तक भव्य रूप में भ्रमण कराया जाएगा। बालाजी महाराज की ज्योति का नगर भ्रमण हर वर्ष श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। सोमवार की सुबह 11 बजे से इसको भ्रमण कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...