मथुरा, फरवरी 6 -- गोमती सरोवर स्थित बालाजी मंदिर से होकर मेहंदीपुर बालाजी जाने वाली सप्तदिवसीय पदयात्रा का नगर भ्रमण के दौरान पग-पग पर स्वागत हुआ। पदयात्रा नगर भ्रमण के बाद अगले पड़ाव की ओर प्रस्थान कर गयी। गोमती सरोवर स्थित बालाजी मंदिर से राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी जाने वाली पदयात्रा शुक्रवार को मंहत कृष्णमुरारी भारद्वाज के निर्देशन में मंदिर से निकली। पदयात्रा गोमती सरोवर से होते हुये तागडा मोहल्ला, तालाबशाही, बिहारीपुरा, हलवाई गली, भरतमिलाप, मैन बाजार, सब्जी मण्डी, भगवती होते हुये बठैनकलां की ओर प्रस्थान कर गयी। पदयात्रा के आगे कपीश भारद्वाज हनुमान जी की ध्वजा लेकर चल रहे थे। बाल महंत कपीश भारद्वाज ने बताया कि सात फरवरी को सुनहरा से विभिन्न गांवों में भ्रमण करते हुये पदयात्रा शीशवाडा पहुंचेगी। आठ फरवरी को शीशवाडा से रौनिजा, नौ फरवरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.