मेहंदिया से अपहृत लड़की बरामद, मेडिकल की प्रक्रिया शुरू
जहानाबाद, अप्रैल 17 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। मेहंदिया थाना क्षेत्र में दर्ज अपहरण के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को अपहृत लड़की को मेहंदिया से ही बरामद कर लिया है। बरामदगी के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित स्थान पर रखा है और फिलहाल उसे अल्पावास गृह में भेजा गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई के तहत पीड़िता का धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया जाएगा तथा मेडिकल जांच भी कराई जाएगी। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। यह भी पढ़ें- बांका: सुईया पुलिस ने अपहृत युवती को सकुशल किया बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.