जहानाबाद, अप्रैल 28 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। मेहंदिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने बीते रविवार की देर रात गश्ती के दौरान अवैध बालू लदे एक मैसी फग्र्यूसन ट्रैक्टर को जब्त किया है। यह कार्रवाई मधु शर्मा मठिया रोड के समीप की गई। थाना अध्यक्ष चंदन कुमार झा ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस की नजर एक ट्रैक्टर पर पड़ी, जो बालू लदा हुआ था। संदेह के आधार पर पुलिस ने ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन लेकर तेजी से भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर ट्रैक्टर को पकड़ लिया, हालांकि चालक चलती गाड़ी से कूदकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। यह भी पढ़ें- अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त थाना अध्यक्ष ने बताया कि ट्रैक्टर के मालिक की पहचान की जा रही है और चालक व मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस...