जहानाबाद, जुलाई 15 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। मेहंदिया थाना पुलिस ने फरार वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना क्षेत्र के वलिदाद नटबीघा गांव से एक कुर्की वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान धर्मेंद्र खलीफा के रूप में हुई है। उसे मंगलवार की देर रात उसके घर से गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- Siwan News सराय पुलिस ने कुर्की वारंटी को पकड़कर भेजा जेलगिरफ्तारी की जानकारी जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र खलीफा के विरुद्ध न्यायालय द्वारा कुर्की वारंट जारी किया गया था। कुर्की वारंट निर्गत होने से पहले ही वह फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मंगलवार की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह अपने घर आया हुआ है। सूचना मिलते ही मेहंदिया थाना पुलिस ने तत्काल छापेमारी कर उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस का बया...