जहानाबाद, अप्रैल 26 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। मेहंदिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब एक माह से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी पुलिस के डर से घर छोड़कर बाहर चले गए थे और लगातार फरार चल रहे थे। थाना को गुप्त सूचना मिली कि दोनों वारंटी अपने घर आए हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और दोनों को उनके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रूप सागर बीघा गांव निवासी राम विनय पासवान एवं अर्जुन पासवान के रूप में हुई है। इस संबंध में मेहंदिया थाना अध्यक्ष चंदन कुमार झा ने बताया कि दोनों वारंटी लंबे समय से फरार थे। यह भी पढ़ें- मारपीट मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कानूनी प्रक्रि...