जहानाबाद, मार्च 29 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। मेहंदिया पुलिस द्वारा रविवार को थाना गेट के सामने एनएच 139 पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें चार छोटी गाड़ियों से फाइन स्वरूप 4000 रुपए वसूल किए गए। थानाध्यक्ष चंदन कुमार झा ने बताया कि पुलिस ने मोटरसाइकिल की डिक्की, हेलमेट एवं अन्य कागजात तथा चार पहिया वाहनों का शीट बेल्ट सहित अन्य तरह की कागजात की जांच की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...