जहानाबाद, मार्च 15 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। रविवार को मेहंदिया पुलिस द्वारा थाना गेट के सामने एनएच 139 पर वाहन चेकिंग अभियान का कार्य किया गया,ल। इस दरमयान पांच गाड़ियों से 5000 रुपए की राशि फाइन स्वरूप ली गई। मेहंदिया थानाध्यक्ष चंदन कुमार झा ने बताया कि पुलिस ने थाना गेट के सामने रविवार की दोपहर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में करीब चार दर्जन गाड़ियों की जाँच की गई। उनमें से पांच गाड़ियों से 5000 रुपए फाइन स्वरूप वसूल किए गए।उन्होंने यह भी बताया कि वाहन चेकिंग का कार्य नियमित चलता रहेगा और पुलिस का यह प्रयास होगा कि कोई भी वाहन बगैर कागजात एवं असुरक्षित न चले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...