जहानाबाद, फरवरी 13 -- मेहंदीया, निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के मेहंदिया थाना मुख्यालय में शनिवार को एसपी का जनता दरबार होगा। गौरतलब हो कि जिले मे नवपदस्तापित एस पी नवजोत सिमी का मेहंदिया थाना में पहला जनता दरबार है, जिसको लेकर लोगों के बीच काफी उत्सुकता बनी हुई है। मेहंदिया थानाध्यक्ष चंदन कुमार झा ने बताया कि नए एसपी नवजोत सिमी का मेहंदिया थाना में यह पहला जनता दरबार है जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्सुकता बनी हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि एसपी के जनता दरबार में विभिन्न मामलों का तत्काल निष्पादन किया जाता है। थानाध्यक्ष ने अपने थाना क्षेत्र के लोगों से अपील किया है कि वे एसपी के जनता दरबार में ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर अपनी समस्या को रखें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.