जहानाबाद, फरवरी 26 -- मेहंदीया, एक संवाददाता। होली पर्व को लेकर थाना परिसर मेहंदीया में गुरुवार को शांति समिति की बैठक की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने की। इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि आमतौर पर ऐसा देखा गया है कि इस तरह के पर्व त्यौहार में अफवाह फैलाकर लोग अशांति पैदा कर देते हैं। अफवाह से हम लोगों को बचना है। होली पर्व मे लोग गिले शिकवे को भूलकर एक दूसरे के साथ गले मिलते हैं। बीडीओ ने कहा की इस पर्व को शांति पूर्वक संपन्न करने के लिए प्रशासन पुरी तरह से सजग रहेगा। जगह-जगह पर पुलिस अधिकारी तैनात रहेंगे। अशांति एवं उपद्रव फैलाने वालों पर कड़ी करवाई की जायेगी। इस अवसर पर काफी संख्या में बुद्धिजीवी, समाजसेवी आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.