सीवान, अप्रैल 16 -- सिसवन, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मेहंदार स्थित बाबा महेंद्रनाथ मंदिर में बैसाखी शिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्तों ने पूजा-अर्चना शुरू कर दी। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने कमलदाह सरोवर में स्नान कर जल भरकर "हर हर महादेव" और "जय शिव" के नारों के साथ मंदिर में प्रवेश किया और अरघा के माध्यम से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। विशेष व्यवस्था के तहत अरघा के जरिए जल सीधे शिवलिंग पर अर्पित हो रहा था। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई थी। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग अरघा की व्यवस्था की गई थी। पुरुष श्रद्धालुओं के लिए पश्चिमी द्वार से निकास, जबकि महिलाओं के लिए उत्तरी गेट से बाहर निकलने की व्यवस्था की गई थी। प्रधान पुजारी तारकेश्वर उपाध्याय औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.