मेस फर्जीवाड़े में प्राचार्य-वित्त नियंत्रक देंगे 15 सवालों का जवाब, जल्द रिपोर्ट होगी सार्वजनिक
देहरादून, जून 11 -- दून मेडिकल कॉलेज में सामने आए लाखों के मेस फर्जीवाड़े में निदेशालय स्तर पर जांच अंतिम चरण में पहुंच गई है। बुधवार को प्राचार्य एवं वित्त नियंत्रक निदेशालय पहुंचे और जांच कमेटी ने उनसे कई बिंदुओं पर जानकारी ली। जांच कमेटी ने दोनों को 15-15 सवालों की लिस्ट दी है, जिनका जवाब गुरुवार तक देने को कहा है। इसमें मेस संचालन, व्यवस्था, खातों का रखरखाव, जिम्मेदारी आदि पर सवाल पूछे हैं। कॉलेज के मेस में मैनेजर एमबीबीएस छात्रों से लाखों रुपये लेकर फरार हो गया, लेकिन इस मामले में अब तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है और ना ही आरोपी को पकड़ पाए हैं। मामले में 12 वार्डन एवं चार कर्मचारी हटाए जा चुके हैं। बुधवार को महिला हॉस्टल की पूर्व वार्डन एवं लेखा विभाग के कर्मचारी भी जांच कमेटी के समक्ष पेश हुए और 25 सवालों के जवाब दिए。
हर स्तर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.