नैनीताल, जून 25 -- नैनीताल। तल्लीताल लोकभवन क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल के मेस में कार्यरत कर्मचारी और उसी संस्थान में कार्यरत महिला के परिवार के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस चौकी में दोनों पक्षों के बीच विवाद होने के बाद शांति भंग के आरोप में चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। शिकायतकर्ता मनोज कुमार ने बताया कि रविवार देर शाम वह अपने घर पर आराम कर रहे थे। आरोप है कि मेस में कार्यरत महिला के पति और बेटे ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गए। घटना में उनकी आंख पर गंभीर चोट लग गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को तल्लीताल चौकी में पूछताछ के लिए बुलाया। चौकी परिसर में दोनों पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस ने मामला शांत कराया। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से मेस में कार्यरत महिला ने मनोज कुमार पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करन...