मेसी का सपना टूटा, FIFA World Cup 2026 का चैंपियन बना स्पेन; अर्जेंटीना को फाइनल में मिली हार
ईस्ट रदरफोर्ड, जुलाई 20 -- FIFA World Cup 2026 Champion: अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2026 को रविवार 19 जुलाई को अपना चैंपियन मिल गया। लगातार दूसरी बार खिताब जीतने का सपना देख रही अर्जेंटीना की टीम और टीम के कप्तान लियोनेल मेसी का सपना चकनाचूर हो गया। स्पेन ने खिताबी मैच में 1-0 से जीत दर्ज की। पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक गोल खाने वाली स्पेन के अभेद्य डिफेंस में लियोनेल मेसी जैसा महान खिलाड़ी भी सेंध नहीं लगा सका और लगातार दूसरा विश्व कप जीतने का उनका और पूरी टीम का सपना आखिरी तिलिस्म पर आकर टूट गया। फेरान टोरेस ने 106वें मिनट में गोल करके स्पेन को 16 साल बाद विश्व चैंपियन बना दिया। इस विश्व कप का उनका पहला गोल उनके जीवन का सबसे अनमोल गोल बन गया जिसने स्पेन को ट्रॉफी दी और इस खूबसूरत खेल के महानतम खिलाड़ियों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.