नई दिल्ली, दिसम्बर 19 -- बीते हफ्ते साल्ट लेक स्टेडियम में मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी के कार्यक्रम के दौरान हुई अव्यवस्था की जांच कर रहे एसआईटी सदस्यों ने शुक्रवार को कार्यक्रम के मुख्य आयोजक सताद्रु दत्ता के आवास का दौरा किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्टेडियम में हुई गड़बड़ी के सिलसिले में शुक्रवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि विशेष जांच दल (एसआईटी) के सदस्यों ने मुख्य आयोजक सताद्रु दत्ता के आवास पर विभिन्न दस्तावेजों और अन्य वस्तुओं की जांच की। विशेष जांच दल में निदेशक (सुरक्षा) पीयूष पांडे, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कानून व्यवस्था जावेद शमीम, एडीजी (दक्षिण बंगाल) सुप्रतिम सरकार और बैरकपुर पुलिस आयुक्त मुरलीध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.