रांची, अप्रैल 3 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। मेसरा शिव एवं काली पूजा समिति के तत्वावधान में पारंपरिक मंडा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के अनुसार, शनिवार रात 9 बजे महादेव मंडा स्थल पर फूलखुंदी अनुष्ठान का आयोजन होगा। शुरुआत छऊ नृत्य के साथ की जाएगी। कांके प्रखंड के पूर्व प्रमुख प्रेमचंद महतो, जिप सदस्य संजय कुमार महतो और प्रमुख सोमनाथ मुंडा अखाड़े का उद्घाटन करेंगे। इसी क्रम में समिति द्वारा रविवार सुबह 8 बजे से झूलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष गंगा करमाली, सचिव जलेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार, संरक्षक टीपू महतो, सूरज प्रकाश और ग्रामीण योगदान दे रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...