मेसरा पंचायत में आज धूमधाम से होगी काली पूजा, तैयारी पूरी
रांची, अप्रैल 15 -- रांची, संवाददाता। मेसरा पंचायत में शिव एवं काली पूजा समिति की ओर से इस वर्ष भी मां रक्षा काली की पूजा धूमधाम से मनाई जाएगी। पूजा गुरुवार को वैशाख अमावस्या की रात 9:30 बजे से शुरू होगी, जबकि रात 12 बजे से बली की परंपरा निभाई जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। 17 अप्रैल को सुबह 5 बजे महाभोग प्रसाद वितरण किया जाएगा और शाम 6 बजे प्रतिमा का विसर्जन होगा। पूजा के दौरान मंदिर परिसर में बड़ी भीड़ उमड़ती है। समिति के अध्यक्ष गंगा करमाली, सचिव जलेश्वर महतो सहित अन्य पदाधिकारी आयोजन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। यह भी पढ़ें- मां भगवती के विशाल जागरण में उमड़े श्रद्धालु मुख्य यजमान रामकृष्ण महतो हैं, जबकि मुख्य पुजारी मानस बनर्जी बोकारो से आकर पूजा संपन्न कराएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.