रांची, अप्रैल 23 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) मैट्रिक परीक्षा में स्टेट टॉपर बने प्रेमचंद उच्च विद्यालय मेसरा के छात्र प्रेम कुमार साहू आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहते हैं। विकास निवासी प्रेम के पिता अर्जुन साहू पेट्रोल पंप में कार्य करते हैं, जबकि इससे पहले वे गोदाम में मजदूरी करते थे। उनकी मां गृहिणी हैं। प्रेम की दो बड़ी बहनें अंजलि और अनीशा हैं। प्रेम ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के शिक्षकों और अपने माता-पिता को दिया है। उन्होंने बताया कि वे स्कूल के साथ-साथ घर पर नियमित रूप से पढ़ाई और रिवीजन करते थे। उनका कहना है कि स्कूल में पढ़ाए गए विषयों को घर पर दोहराना सफलता की कुंजी है। यह भी पढ़ें- प्रेमचंद हाई स्कूल के शत-प्रतिशत छात्र सफल प्रेम इंटरमीडिएट के बाद आईआईटी से इंजीनियरिंग करने का सपना रखते हैं। उन्हें गणित, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.