मेसकौर में भेड़ों के झुंड पर हुआ वज्रपात, 40 की मौत, 15 झुलसे
नवादा, मई 7 -- मेसकौर प्रखंड के बिजुविगहा बाजार में मंगलवार की देर रात भेड़ों के झुंड पर वज्रपात हुआ, जिसमें से 35 की मौत हो गई। वहीं वज्रपात की जोरदार आवाज को सुनकर भाग रहे भेड़ों पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया, जिसमें से पांच की मौत हो गई। इस तरह कुल 40 भेड़ों की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से झुलसे 15 भेड़ों का इलाज पशु चिकित्सक कर रहे हैं।
घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, केशो राम इंटर विद्यालय बिजुविगहा के मैदान में बिजुविगहा निवासी मनु कुमार पाल की 85 भेड़ों का झुंड आराम फरमा रहा था। अचानक जोरदार गरज के साथ वज्रपात व पानी आ गया, जिससे 35 की मौत घटनास्थल पर हो गई। भगदड़ में कुछ भेड़ झुंड से भागने लगे, तभी आवारा कुत्तों ने दौड़ाकर 5 की जान ले ली। घटना के बाद कोहराम मच गया।
पशुपालक की स्थिति पशुपालक मनु कुमार पाल ने बताया कि 85 भेड़ो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.