नवादा, अप्रैल 9 -- मेसकौर प्रखंड की अंकरी पाण्डेय विगहा पंचायत के पाण्डेय विगहा गांव में एक ट्रैक्टर ने अधेड़ को कुचल डाला, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पाण्डेय विगहा गांव निवासी स्व. गुलाम खां का बेटे 65 वर्षीय रफीक खान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे ईंट लदे ट्रैक्टर के पास से खेत में अधेड़ गेहूं की बाली चुन रहा था। अचानक ईंट लदे ट्रैक्टर ने उसे कुचल डाला और घटना स्थल पर उसकी मौत हो गई। सूचना पर नरहट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। मृतक के परिजनों में काफी आक्रोश देखा गया। पुलिस को शव व ट्रेक्टर ले जाने के लिए रोके रखा। बताया गया कि बिना नम्बर का ट्रैक्टर लाल चिमनी भट्ठा का पाण्डेय बिगहा गांव ईंट लेने आया था। इसी क्रम में खेत में गेहूं की बाली चुन रहे अधेड़ उसकी चप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.