नवादा, मार्च 16 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा के मेसकौर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बालू घाट में अवैध बालू खनन की सूचना पर गयी खनन टीम पर अवैध खननकर्ताओं द्वारा पथराव किया गया। घटना 13 मार्च की बतायी जाती है। खनन टीम अवैध खनन की सूचना पर वहां पहुंची थी। उस वक्त 7-8 ट्रैक्टर अवैध खनन में जुटे थे। इस दौरान खनन टीम ने एक ट्रैक्टर जब्त कर लिया और उसे लेकर थाना आ रही थी। इसी दौरान अवैध खननकर्ताओं ने ट्रैक्टर को जबरन पुलिस से छुड़ाने की कोशिश की और खनन टीम पर पथराव कर दिया। जिसमें खनन टीम बाल-बाल बच गयी और अतिरिक्त पुलिसबलों की मदद से किसी तरह एक ट्रैक्टर को जब्त कर लेकर थाने पहुंची। इस मामले में मेसकौर थाने में खान निरीक्षक संतोष प्रकाश झा द्वारा गयाजी व नवादा जिले के 07 नामजद आरोपितों समेत 19 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.