नवादा, अप्रैल 19 -- मेसकौर में प्रखंड प्रमुख संतोष कुमार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर हुए मतदान के बाद उन्हें अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी है। शनिवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बुलाई गई विशेष बैठक में 14 पंचायत समिति सदस्यों में 10 सदस्य उपस्थित रहे। जबकि प्रखंड प्रमुख समेत चार सदस्य गैर हाजिर रहे। उपस्थित दसों पंचायत समिति सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। बैठक की अध्यक्षता उप प्रमुख गोरेलाल चौधरी ने की, जबकि निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित कराने के लिए पर्यवेक्षक के रूप में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता शंभू शरण पाण्डेय मौजूद रहे। कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ अश्विनी कुमार की मौजूदगी में बैठक की शुरुआत में प्रमुख पर लगाए गए भ्रष्टाचार और कार्यशैली से जुड़े आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.